diwali horizontal

सी.एम.ओ. ने किया वात्सल्य हाॅस्पिटल में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

0 175

प्रयागराज : सी.एम.ओ. डा.प्रभाकर राय ने आज शुक्रवार को वात्सल्य हाॅस्पिटल में फीता काटकर टीकाकरण सत्र का शुभारंभ किया। हाॅस्पिटल की निदेषक डा. कीर्तिका अग्रवाल ने कोरोना का पहला टीका लगवाया, इसी क्रम में हाॅस्पिटल के 85 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का टीकाकरण हुआ। सी.एम.ओ. डा.प्रभाकर राय ने कहा कि सरकारी हाॅस्पिटल के साथ-साथ निजी क्षेत्र के हाॅस्पिटल भी इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। निष्चित ही हम कोरोना की जंग में सफल होंगे। सी.एम.ओ. ने टीकाकरण कराने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया। यहाँ आकर्षक सेल्फी पाॅइंट भी बनाया गया था। जो लोग टीका लगवा रहे थे वे इस पल को यादगार बनाने के लिए सेल्फी पाॅइंट पर सेल्फी भी ले रहे थे।

वात्सल्य हाॅस्पिटल के निदेषक डा. नीरज अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर ए.सी.एम.ओ. डा. आर.सी. पाण्डेय, डा. निकंज अग्रवाल समेत अन्य स्टाफ माॅजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.