diwali horizontal

संदिग्ध परिस्थितियों में कुए से उतराता मिला युवती का शव

0 232

 

फतेहपुर  बाराबंकी : संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव कुए में उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के  कुम्हारन पुरवा का है  प्राप्त जानकारी के अनुसार नरैना पुर मजरे गौरा गजनी निवासी पुष्पा देवी 30 का विवाह करीब 11 वर्ष पूर्व कुम्हारन पुरवा निवासी श्रवण के साथ हुआ था। मृतका के चाचा अवधराम के अनुसार पुष्पा का शनिवार को अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रविवार को उसका शव घर के पास ही स्थित कुंवें में उतराता मिला। थाना प्रभारी मनोज शर्मा नें बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।   

Leave A Reply

Your email address will not be published.