diwali horizontal

26 जनवरी पर जश्न ए आज़ादी ट्रस्ट का रंगारंग कार्यक्रम

0 178

लखनऊ : गणतंत्र दिवस के अवसर होटल टुलिप मे जश्न- ए -आजादी ट्रस्ट ने आज़ादी का जश्न बड़े हर्सोउल्लास के साथ मनाया।इस आयोजन में विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम हुए तथा शहर की कई हस्तियों को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में नवाब जाफ़र मीर अब्दुल्ला,मुरलीधर अहुजा,सुशील दुबे,अनुराग भदौरिया, मुहम्मद साहिल, निगहत खान,वामिक़ खान,अब्दुल वहीद ,जुबैर अहमद,,रजिया नवाज़,, शह्ज़ादे कलीम, क़ुदरत उल्ला,शाहिद सिद्दीकी, संजय सिंह,, आबिद कुरैशी,वसी अहमद सिद्दीकी,आरिफ मक़ीम,अवधेश सोनकर,भानु प्रताप सिंह, ,महेश दीक्षित,आदि मौजूद थे

ट्रस्ट की अध्यक्ष निगहत खान ने बताया कि हिन्दू,मुस्लिम सिख,ईसाई,जैन, बौद्ध,आदि सभी लोग इस जश्न में शामिल हुए। ट्रस्ट के महामंत्री मुरलीधर आहूजा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश का सबसे बड़ा त्यौहार होना चाहिए बस इसी भावना के साथ आज़ादी का उत्सव हम सब जोर शोर से मनाते है झंडा रोहण का आयोजन वर्तमान में कोरोना महामारी लाकडाउन के कारण सोशल डिस्टेंसिंग और सरकारी गाइडलाइन के अनुसार ही अलग अलग जगहो पर किया गया। इस झंडारोहण में सभी धर्मों के लोगो ने शामिल होकर एकता और अखंडता का संदेश दिया।साथ ही इस राष्ट्रीय पर्व पर देश की खुशहाली और अमन शांति की दुआ की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.