diwali horizontal

गन्ने के खेत में अजगर दिखने से मचा हड़कम्प

0 140

सीतापुर : थाना रेउसा इलाके के ग्राम कोड़वा धमधमपुर निवासी अजय पांडे पुत्र मस्तराम के गन्ने के खेत में मजदूरों के द्वारा गन्ने की छिलाई हो रही थी। तभी पहले से उसी गन्ने के खेत में बैठे अजगर को मजदूर देखकर डर गए और हड़कंप सा मच गया और अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। ग्रामीणों के द्वारा अजगर को कड़ी मशक्कत के बाद एक बोरी में बंद कर कैद कर लिया गया है। अजय पांडे द्वारा बताया गया कि यह अजगर करीब 8 किलो वजन है जिसकी सूचना वन विभाग को की गयी है। इस विषय में जब रेंजर बिसवां बात की गई तो उन्होंने बताया कि जानकारी हुई है मौके पर पहुंच कर दिखवा रहा हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.