
सीतापुर : कुष्ठ रोग से पीडि़त मरीज ने जिलाधिकारी से आवास दिलाए जाने की गुहार लगाई है। तहसील बिसवां के ग्राम दक्खिनपुरवा पोस्ट देवकलिया निवासी छोटेलाल पुत्र अंगने ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में बताया गया है कि छोटेलाल कुष्ठ रोग से पीडि़त है और काफ समय से इलाज चल रहा है। जिसके चलते उसके नाम से आवास आया है। उसका नाम आवासीय लिस्ट में है जबकि जांच करने वाले ब्लॉक के कर्मचारी कहते हैं कि तुम्हे आवास नहीं मिलेगा। पीडि़त ने अपना दर्द बयान करते हुए पत्र में लिखा कि उसके रोग की वजह से उसका परिवार उसे अपने पास नहीं रहने देता और न ही खाना देता है। जिस कारण पीडि़त गांव में इधर उधर भटकता रहता है। पीडि़त के बच्चे रोग के कारण उससे भेदभाव करते हैं। पीडि़त ने पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी से कहा है कि उसकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसे आवास दिलवाया जाए जिससे वो जीवन यापन कर सके।