
सीतापुर : सांडा चैकी क्षेत्र के टेड़वा कला केवानी नदी के किनारे शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सुंदरलाल पुत्र जगन्नाथ चैकीदार ने पूरब तरफ जवानी नदी के किनारे एक अज्ञात शव देखा। जिसकी सूचना सांडा चैकी प्रभारी समय सिंह को दी। मौके पर पहुंचे सांडा चैकी प्रभारी मयफोर्स के साथ चैकीदार की मदद से शव को केवानी नदी से बाहर निकाला गया। क्षेत्र के काफी लोग मौके पर मौजूद थे लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। सांडा चैकी इंचार्ज समर सिंह ने उसके लिंग का कक्षा खोलकर परीक्षण किया। जिससे मुस्लिम साबित हो रहा है और जिसकी उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष होगी और एक टी शर्ट और घुटनों तक लोअर पहन रखा था और हाथ मुड़े हुए थे और पैर की खाल सफेद हो गई थी। सांडा चैकी इंचार्ज समय सिंह ने शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल भेज दिया।