diwali horizontal

चैरी चैरा शताब्दी महोत्सव के कार्यक्रमों की तैयारी की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

0 155

सीतापुर : जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान 4 फरवरी को मनाये जाने वाले चैरी चैरा शताब्दी महोत्सव समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासनादेश में दिये गये प्राविधानों के अनुसार कार्ययोजना बनाते हुये सफलतापूर्वक चैरी चैरा शताब्दी महोत्सव समारोह को मनाया जाये। सभी संबंधित अधिकारियों को समय से कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये। कार्यक्रम की कार्ययोजना बताते हुये अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 4 फ रवरी को प्रातरू 8.30 बजे प्रभातफेरी आयोजित की जायेगी जो कि जीआईसी चैराहे से प्रारम्भ होकर तरणताल होते हुये ऑख अस्पताल होकर लालबाग पार्क में समाप्त होगी। इसके उपरान्त लालबाग पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के सम्बोधन का सजीव प्रसारण किया जायेगा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान भी किया जायेगा।

 

सांयकाल में पुलिस पीएसी बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन का गायन वादन तथा लालबाग पार्क स्थित शहीद स्तम्भ पर दीप प्रज्जवलन किया जायेगा। इसके उपरान्त शहीदों की स्मृति में कवि सम्मेलन का आयोजन भी कराया जायेगा। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 राजीव दीक्षित, नगर मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी चैरी चैरा शताब्दी महोत्सव अमित भट्ट, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.