
हमीरपुर : नवागंतुक जनपद न्यायाधीश श्याम जीत यादव ने आज विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। नवागंतुक जनपद न्यायाधीश श्याम जीत यादव इसके पूर्व सीतापुर जिले में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पद पर कार्यरत थे। जिले के जनपद न्यायाधीश मोहम्मद असलम विगत 31जनवरी2021को सेवानिवृत्त होने के कारण उच्च न्यायालय ने सीतापुर जिले के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्याम जीत यादव को जिले मे जनपद न्यायाधीश के पद पर स्थानांतरण कर भेजा है। नवागंतुक जनपद न्यायाधीश श्याम जीत यादव का कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व जनपद न्यायालय में प्रथम आगमन पर जनपद न्यायालय में कार्यरत सभी न्यायिक अधिकारियों ने उनका स्वागत करके अगवानी की। बाद मे अपने न्यायिक कक्ष में पहुंच कर कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालने के उपरांत सभी न्यायिक अधिकारियों से परिचय लिया और उन्होंने कहा कि वे न्यायिक प्रक्रिया में उल्लेखनीय योगदान दे कर न्याय दे। वही उन्होंने जनपद न्यायालय के सभी कक्षो का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान न्यायिक कक्षाओं में व्यवस्थित होने पर संतोष व्यक्त किया।