diwali horizontal

स्वच्छता व मिशन शक्ति के तहत 17 दिवसीय अवध महोत्सव आज से महोत्सव में बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नही

0 164

प्रत्येक व्यक्ति का गेट पर टैम्पेचर चेक करने के साथ उसे सैनिटाइज किया जायेगा
अवध हन्ट की निःशुल्क प्रतियोगिताएं

21 महिलाओं, 11 पुरूषों और 11 बच्चों को मिलेगा अवध रत्न सम्मान

लखनऊ : प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में 5 फरवरी 2021 से 21 फरवरी 2021 तक सेक्टर जे, रेल नगर विस्तार कालोनी, कथा मैदान, आशियाना लखनऊ में अवध महोत्सव-2021 का आयोजन किया जायेगा। इस बात की जानकारी आज प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने अवध महोत्सव की आयोजित प्रेसवार्ता में महोत्सव स्थल पर दी उन्होंने बताया कि अवध महोत्सव प्रदेश सरकार द्वारा प्रद्वत कोविड-19 के नियमों के तहत आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का गेट पर टैम्पेचर चेक करने के साथ उसे सैनिटाइज किया जायेगा। इसके अलावा महोत्सव में बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नही दिया जायेगा

विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 5 फरवरी 2021 से 21 फरवरी 2021 तक होने वाले अवध महोत्सव में निःशुल्क अवध टैलेण्ट हण्ट का आयोजन किया जायेगा, इसके तहत बच्चों व युवाओं की गायन, नृत्य, वादन, किड्स माॅडलिंग, मेंहदी, रंगोली, कबाड़ से जुगाड़, सिलाई, चित्रकला, निबंध लेखन, साइकिल रेस, खो-खो, कबड्डी, मिस्टर-मिस और मिसेज अवध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि संस्था के फेसबुक पर देश विदेश के लोगों को अवध महोत्सव से जोड़ा जायेगा। इसके अलावा अवध महोत्सव से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए अवध महोत्सव के फेसबुक लिंक का प्रयोग सजीव प्रसारण के लिए किया जायेगा

प्रेसवार्ता में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने बताया कि अवध महोत्सव में इस वर्ष उत्तर प्रदेश में विभिन्न क्षेत्र्ाों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रदेश की 21 महिलाओं को अवध महिला रत्न सम्मान, 11 पुरूषों को अवध रत्न सम्मान और 11 बच्चों को अवध बाल रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा 11 कोरोना वाॅरियर्स को भी सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अवध महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में रोजाना उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र्ाों की कला संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु अवधी नाइट्स, ब्रज नाइट्स, बंन्देली नाइट्स, राजस्थानी नाइटृस, भोजपुरी नाइटृस और बाॅलीवुड नाइटृस का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा कवि सम्मेलन, मुशायरा, जादू, कठपुतली, बिरहा और आल्हा के कार्यक्रम होंगें

उन्होंने आगे बताया कि अवध महोत्सव में इस वर्ष फूड जोन में राजस्थानी, पंजाबी, साउथ इण्डियन, चाइनीज, अवधी-मुगलई के अलावा देशी बाटी चोखे के स्टाल आकर्षण के केन्द्र होंगे। इसके अलावा फन जोन में बच्चों के लिए तमाम तरह के झूले, खिलौने होंगे। अवध महोत्सव में अवध के हस्तशिल्पियों को बढावा देने के लिए हैण्डलूम हैण्डीक्राफ्ट्स, खादी, आॅटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक के समान, सहारनपुर का फर्नीचर, घरेलू सामानों और लघु इकाइयों द्वारा निर्मित अचार, पापड़, क्राॅकरी, मेवे व अन्य सामानों के स्टाल होंगे। प्रेसवार्ता में प्रिया पाल, पवन पाल, कृष्णानन्द राय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.