diwali horizontal

महोना में तीन दिनों तक चलेगा विशेष सफाई अभियान

0 145

बीकेटी, लखनऊ : नगर पंचायत महोना में राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।अभियान की जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष एन.इशरत बेग ने बताया कि राज्य सरकार ने चौरी-चौरा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के समस्त नगर निकाय क्षेत्रों में 3 फरवरी से 5 फरवरी 2021 तक शताब्दी समारोह को आयोजित किए जाने के आदेश दिए हैं।जिसके अंतर्गत नगर पंचायत के सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

इसी क्रम में यह सफाई अभियान नगर पंचायत महोना के वार्ड नंबर-1 में केसरमऊ खुर्द, वार्ड नंबर-5 केसरमऊ कला पश्चिम तथा वार्ड नंबर 7 केसरमऊ कला पूरब में चलाया गया। श्री बेग ने यह भी बताया कि यह विशेष सफाई अभियान कई बिंदुओं पर आधारित है, जिसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा। यह अभियान 5 फरवरी तक निरंतर नगर पंचायत के समस्त वार्डों में संपन्न कराया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.