
लखनऊ : राजधानी में चल रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बुधवार को परिवहन विभाग द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉलियों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग के यात्रि कर अधिकारियों में आसुतोष उपाध्याय, योगेंद्र यादव व रवि चंद्र त्यागी व उनकी टीम द्वारा मंडी समिति, सीतापुर रोड में जहां एक ओर टैÑक्टर ट्रॉलियों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए वहीं दूसरी ओर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ भी दिलाई गई।आसुतोष उपाध्याय ने वाहन स्वामियों व चालकों से अपील की , बिना वाहन की फिटनेस और प्रदूषण की जांच कराए वाहन कतई संचालित न किये जाएं।
इसके अतरीरिक्त बीमा, टैक्स आदि संबंधी प्रपत्र भी पूर्ण रखे जाएं।इस अवसर पर मंडी सचिव संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।इसी क्रम में 4 फरवरी यानी आज शहर के प्रमुख चौराहों पर एनसीसी कैडेट्स स्काउट गाइड के छात्र, छात्राओं के सहयोग से वाहन चालकों एवं पैदल यात्रियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया जायेगा।