diwali horizontal

पूर्व प्रधान ने किया तहरी भोज व कंबल वितरण

0 192

सरोजनीनगर  : बंथरा क्षेत्र में उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन तेहरी भोज व कंबल वितरण में बुधवार को प्रदेश भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य मुख्य अतिथि रीना चैधरी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह द्वारा बुजुर्गों व जरूरतमंदों को किया गया कंबल वितरण । सरोजनी नगर की ग्राम पंचायत ऐं न के पूर्व ग्राम प्रधान राजेश कुमार उर्फ राजू ने गांव में बुधवार को तहरी भोज व कंबल वितरण का आयोजन किया । जिसकी मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रीना चैधरी थी । इस मौके पर तहरी भोज व कंबल वितरण पर दया शंकर सिंह  ,प्रवीण अवस्थी ,राजेन्द्र सिंह राजू सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे ।इस मौके पर पूर्व प्रधान राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि गांव में करीब पांच वर्षों से साफ सफाई नहीं की गई है ।उन्होंने अपने कार्यकाल में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गरीब मजदूरों को दवाई न मिलने का भी आरोप लगाया है ।

 

यही नहीं साथ ही स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक व कंपाउडर प्रतिदिन नहीं आते है । जिससे आम जन मानस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी ड्रा दिनेश मौर्य ने अस्पताल की जमीन पर लहसुन ,प्याज व खेती भी करवा रहे है । इस पर चिकित्सक का कहना है कि सब्जियां बो ने से जमीन उपजाऊ बन रही है । सभा को संबोधित करने आए रीना चैधरी द्वारा विकास कार्य की चर्चा की गई । वहीं मुख्य अतिथि में पहुंची भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य रीना चैधरी ने क्षेत्र के बुजुर्गों को कंबल बाट कर महिला सशक्तिकरण मिशन में लोगो को सरकार के कामों को लोगों के बीच जागरूक किया । रीना चैधरी ने बताया कि अयोध्या में बन रहे राममंदिर में दान देने के लिए लोगों को अपनी जरूरत के अनुसार दान के लोगों जागरूक किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.