diwali horizontal

लखनऊ के हसनगंज थाना पुलिस ने युवक को थर्ड ड्रिग्री टार्चर कर पीट-पीटकर किया अधमरा

0 315

 

लखनऊ :  खुद को मित्र पुलिस करने का दावा करने वाली कमिश्नरेट लखनऊ की हसनगंज थाना की पुलिस का क्रूर चेहरा उजागर हुआ है। यहां एक ड्राइवर को अपने मालिक से पैसा मांगना बहुत महंगा पड़ गया बताया जा रहा है कि ड्राइवर पैसे मांगने एक डॉक्टर के पास गया था डॉक्टर ने पैसे की वजह है थाने के  वर्दी में छिपे कुछ गुंडों को बुला लिया और उसे पकड़वा दिया पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले गई और हवालात में बंद कर दिया इसके बाद पुलिस ने थर्ड डिग्री टॉर्चर किया पीड़ित को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया

उसके शरीर पर  नीले खून के थक्के जमने के निशान बन गए युवक अब जिंदगी मौत की जंग लड़ रहा है मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है हालांकि इस मामले में वह कार्यवाही का आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं अब देखने वाली बात यह होगी कि युवक को पीटकर अधमरा करने वाले पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर निलंबित करके ही सीमित कर दिया जाएगा या उन पर कोई कठोर कार्यवाही होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.