
प्रयागराज: राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी के तेलियरगंज स्थित जिला कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें जिलाध्यक्ष इन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से गरीबों पर लगातार बोझ बढ़ रहा है। छोटे दुकानदारों का धंधा चैपट हो रहा है, आम जनता पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से बढ़ रही महंगाई से जूझ रहा है। लाॅकडाउन ने पहले ही गरीबों की कमर तोड़ दी है ऐसे में सरकार द्वारा डीजल-पेट्रोल का दाम बढ़ाना आम जनता पर अतिरिक्त बोझ है।
उन्होंने कहा कि भाजपा पेट्रोल-डीजल की कीमतों को ही अपना मुख्य एजेण्डा बनाकर सत्ता में आयी लेकिन इसके उलट सरकार का इनकी कीमतों पर नियंत्रण नहीं है। बैठक में चन्द्रप्रकाश निगम, पिंकी भारतीय, संध्या, सुमन, नरेन्द्र चैधरी, रीता सिंह, दीपक कुमार, रामबरन, प्रियांशु आर्य, अरविन्द, राजपाल, जितेन्द्र राजवंशी, वीरेन्द्र कुमार, हरिश्चन्द्र सरोज, रवि भाष्कर, मृत्युंजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।