diwali horizontal

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनायी पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

0 173

महोली सीतापुर :  भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य राजनीति के पुरोधा पं दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के नाम से कार्यक्रम आयोजित कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर में सवेरी जहां मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने मां कठिना में मौनी अमावस्या के पर्व पर डुबकी लगाई।

 

वहीं मंडल अध्यक्ष श्रीनाथ बाजपेई के निवास पर पं दीनदयाल उपाध्याय का चित्र स्थापित किया। दीप प्रज्वलित कर फूल मालाएं अर्पित की और उनके जीवन परिचय पर अपने विचार रखकर उन्हें युग प्रणेता बताकर श्रद्धां सुमन अर्पित किये। इस मौके मंडल महामंत्री पियूष मिश्रा, निर्मल मिश्रा, रमाकांत, रजनीश, अमरनाथ, ब्रह्म शंकर, गौरव, शिवकुमार तिवारी, शानू सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.