diwali horizontal

छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

0 182
लखनऊ :  जानकीपुरम पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र रामसेवक निवासी चौधरी पुरवा को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा थाने पर पंजीकृत था। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया। वहीं, काकोरी पुलिस ने एक महिला के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में दर्ज मुकदमे के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अमौसी रोड चकोली मोड से अभियुक्त आशीष पुत्र जयपाल निवासी ग्राम चकोली को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने कानूनी कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.