diwali horizontal

साफ करने के बहाने जेवर चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

0 178

 

लखनऊ : ठाकुरगंज पुलिस टीम ने टप्पेबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए तीन शातिर टप्पेबाजों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए टप्पेबाजों के पास से पुलिस ने आभूषण भी बरामद किये है। कमिश्नर डीके ठाकुर के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, सहायक पुलिस आयुक्त आईपी सिंह और प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सरवन सोनी पुत्र रतन सोनी निवासी डूडा कॉलोनी राधा ग्राम, मोहन सोनी पुत्र गणेश सोनी निवासी डूडा कॉलोनी राधा ग्राम ठाकुरगंज और दीपक सोनी पुत्र राजेंद्र सोनी निवासी डूडा कॉलोनी राधा ग्राम को गिरफ्तार किया है।

 

पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से शादी किए गए आभूषण भी बरामद हुए हैं। अभियुक्तों ने सहादतगंज, अमीनाबाद, तालकटोरा और लखनऊ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है। आरोपी महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करते थे और आभूषण साफ करने के बहाने चोरी करके हो जाते थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.