diwali horizontal

बेपानी नहरों से किसानों की सूख रही फसलें!

0 140

किसान बोले नहरों व राजकीय नलकूपों के सहारे खेती करना पड़ रहा है मंहगा

बीकेटी, लखनऊ :  स्थानीय विकासखण्ड क्षेत्र के अंतर्गत महीनों से बेपानी नहरें पहाड़पुर, मिश्रीपुर, दिगोई,सोनवा सहित कई दर्जन गांवों के सैकड़ों किसान आलू, मटर, सरसों सहित अन्य फसलों की सिंचाई को लेकर काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं।बता दें कि इटौंजा क्षेत्र में शारदा नहर प्रखंड सीतापुर से लगभग दो दर्जन से अधिक नहरें हैं। इटौंजा महोना रजबहा तथा अन्य नहरों में पानी ना आने से किसान अपने खेतों में खड़ी आलू, मटर, सरसों सहित अन्य फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।

 

बताते हैं कि  इन नहरों में किसानों को महीनों से पानी के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं।जिससे किसान अपने खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। छोटे एवं मझोले किसानों के पास सिंचाई के साधन ना होने के कारण उनके खेत में खड़ी फसलें पानी के अभाव में सूख रही हैं। वहीं परसहिया गांव के किसानों का कहना है कि यदि किसान नहरों व राजकीय नलकूपों के सहारे खेती करे तो उनके बच्चों को दो जून की रोटी मिलना दूभर हो जाएगा। उधर नहर व नलकूप विभाग के अधिकारियों का कहना है,कि सभी नलकूप चालू हालत में तथा नहरों में पानी शीघ्र ही छोड़ दिया जाएगा।नहरों में पानी न आने के बाबत एसडीएम नवीन चंद्र से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी की कमी न हो इसके लिए वे आज ही संबंधित अधिकारियों को नहरों में पानी छोड़ने के लिए  पत्र भेजेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.