diwali horizontal

एसडीएम-तहसीलदार को लगाई गयी कोरोना वैक्सीन

0 146

-250 लाभार्थियों के सापेक्ष 284 लोगों का हुआ सफलतापूर्वक टीकाकरण 

बीकेटी, लखनऊ  : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकेटी पर गुरुवार को अधीक्षक डॉ जेपी सिंह की अध्यक्षता में फ्रंट लाइन वर्कर्स का कोविड-19 का टीकाकरण कराया गया। जिसमें राजस्व विभाग एवं पीआरआई विभाग के लोग शामिल हुए।  उपजिलाधिकारी नवीन चंद्र , तहसीलदार विवेकानंद मिश्रा ,तहसीलदार न्यायिक ज्ञानेंद्द्व  वेदी,एडीओ पंचायत बीकेटी ने अपना टीकाकरण करवाया तथा राजस्व विभाग एवं पीआरआई विभाग के अन्य  कर्मचारियों का टीकाकरण भी किया गया। टीकाकरण के पश्चात सभी को आधे घंटे ऑब्जरवेशन को रखा गया। किसी को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई। सत्र समाप्ति तक कोई भी एईएफआई रिपोर्ट नहीं हुआ।

अधीक्षक डॉ जेपी सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे तक 250 लाभार्थियों के सापेक्ष 284 लोगों का टीकाकरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में  सुमन गौतम एवं कुमुदिनी वैश्य के द्वारा तथा द्वितीय सत्र में सीमा दुबे एवं उमा मंडल के द्वारा टीकाकरण का कार्य संपादित किया गया। अधीक्षक ने यह भी बताया कि जो भी लोग पूर्व में किसी कारण छूट गए हैं। या जिनको अपने कार्यस्थल से दूर कहीं अन्य जगह टीकाकरण का मैसेज मिलता है। तो वह अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहां टीकाकरण चल रहा हो वहां भी जाकर टीका  लगवा  सकते हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.