diwali horizontal

दुष्कर्म के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार

0 174
लखनऊ : गाजीपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 17 फरवरी को एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार और ब्लैकमेल कर पैसे मांगने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। इस मामले में अभियुक्त अर्पित गुप्ता पुत्र अवधेश कुमार गुप्ता निवासी वृंदावन पीजीआई लखनऊ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध दुष्कर्म और पोक एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत था।
Leave A Reply

Your email address will not be published.