diwali horizontal

सीएम ने  सूर्या कमान युद्ध स्मारक स्मृतिका पर अर्पित की श्रद्धांजलि

0 217

लखनऊ : सूर्या कमान ने सन1971 के युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों की जीत के उपलक्ष्य में शुक्रवार को लखनऊ छावनी में सूर्या कमान युद्ध स्मारक स्मृतिका में एक सिम्फनी बैंड कॉन्सर्ट का आयोजन किया। यह आयोजन विजय मशालको श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया था । इस विजय मशाल को प्रधानमंत्री द्वारा 16 दिसंबर को नई दिल्ली में प्रज्वलित किया गया था, और वर्तमान में यह विजय मशाल लखनऊ में है।

 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सूर्या कमान के जनरल आॅफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आईएस घुमन एवं  अन्य वरिष्ठ सिविल और सैन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सूर्या कमान युद्ध स्मारक स्मृतिका पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 15 फरवरी को लखनऊ पहुंची यह विजय मशाल आनेवाले दिनों में सूर्या कमान परिक्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.