diwali horizontal

लूट के 14 मोबाइल के साथ दो शातिर गिरफ्तार  

0 143
 

कानपुर : शहर में बर्रा थाना पुलिस ने दो शातिर मोबाइल लुटेरो को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पूरे मामलें की जानकारी देते हुए सीओ गोविन्दनगर विकास कुमार पाण्डेय ने बताया की बर्रा पुलिस को दो शातिर मोबाइल लूट करने वालो की जानकारी हुयी थी। जिसके बाद टीम को शातिरों की गिरफ्तारी किये जाने के लिए लगाया गया था। पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। जिनके नाम विष्णु औऱ हंसदेव है। सीओ ने बताया कि लूट के 14 मोबाइल के साथ ही तमंचा भी बरामद किया गया है। साथ ही बर्रा थाना क्षेत्र में हुयी दो लूटो का भी खुलासा किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.