
कानपुर : वीआईपी रोड पर बुधवार देर रात हिट एंड रन के दौरान तेज रफ्तार एक लग्जरी कार ने एक के बाद एक दो कारो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बचकर भागने के चक्कर में आरोपित हैनीमैन चौराहे पर पंहुचा जहा उसकी अनियंत्रित फॉर्च्यूनर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। किसी तरह आरोपित मौके से गाडी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने फरार आरोपी चालक को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है।
ग्वालटोली में वीआईपी रोड पर बुधवार देर रात परमट में ग्रीनपार्क की ओर जा रही तेज रफ़्तार एसयूवी ने लाटूश रोड निवासी फुटवियर कारोबारी तारिक खान की कार में टक्कर मार दी। वो परिवार के साथ नवीन मार्केट से लौट रहे थे। कार की टक्कर से महिला व बच्चे डर के मारे चीखने लगे। वही भागने के चक्कर मे आरोपित ने स्वरुप नगर निवासी कपूर कारोबारी पुनीत पारिख की कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार आगे व पीछे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसके एयर बैग तक खुल गए जिससे वह बाल-बाल बच गए। राहगीरों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपित कार सवार मर्चेंट चैम्बर तिराहे से होता हुआ लाल इमली की और भागा,जहा हैनिमन चौराहे पर उसकी गाडी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। ग्वालटोली थाना प्रभारी कौशल किशोर दीक्षित ने गुरुवार को बताया कि फॉर्च्यूनर कार ग्वालटोली के अम्ब्रीश कुमार श्रीवास्तव के नाम पर रजिस्टर्ड है। इंस्पेक्टर ने बताया की कार को कब्जे में लेकर ग्वालटोली निवासी कार के ड्राइवर फैजल को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि,घटना के दौरान चालक नशे में धुत्त था। वहीं इस मामले मैं पीड़ित कारोबारी ने थाने में तहरीर दी है।