diwali horizontal

दीप प्रज्जवलित कर चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

0 171

संदना  सीतापुर : स्थानीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्री प्राईमरी कक्षाओं के संचालन से सम्बंधित चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी गोंदलामऊ प्रभाष कुंवर श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य 3 से 6 वर्ष आयु के बच्चों को विद्यालयी शिक्षा के लिए तैयार करना, खेलकूद, बातचीत आदि विधाओं के व्दारा बच्चों मे शिक्षा के प्रति रूचि को विकसित करना।

 

इससे प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को दाखिला लेने में तमाम तरह की दिक्कतें नहीं आयेगी। चूंकि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर इन प्री प्राईमरी कक्षाओं को प्रारंभ किया जाना है। इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षित होना आवश्यक है। सरकार की मंशा के अनुरुप ही यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसके प्रथम चार दिवसीय सत्र में 80 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अवनीश मिश्रा, रजनीश सिन्हा, राजेश मिश्रा व रामसेवक पाल मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.