
सुल्तानपुर में अली डे का आयोजन हुआ
लखनऊ : अली डे पर सुल्तानपुर में युवा ग़दीरी फाउंडेशन की जानिब से हर साल मनाया जाने वाला प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश की जानी मानी शख्सियतों ने हिस्सा लिया।

प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में कई भाषाओं के जानकार और कुशल वक्ता प्रोफेसर अली खान(राजा महमूदाबाद) ने हिस्सा लिया प्रोग्राम में विभिन्न शख्सियतों के साथ समाजवादी पार्टी के युवा नेता नदीम खान भी शामिल हुए कार्यक्रम में बोलते हुए सभी वक्ताओं ने हजरत अली अलैहिस्सलाम की जिंदगी पर रोशनी डाली।

तेरह रजब को हज़रत अली अलैहिस्सलाम का जन्मदिन मनाया जाता है। इस अवसर पर पूरी दुनिया में हज़रत अली अलैहिस्सलाम पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।