diwali horizontal

युवती से छेड़छाड़ के आरोप में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

0 199
लखनऊ : गोसाईगंज पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में एक नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस के मुताबिक 25 फरवरी को एक 20 वर्षीय युवती ने थाने पर छेड़छाड़ का मुकदमा पंजीकृत मनीष और सुजीत के खिलाफ दर्ज कराया था। मामले की जांच उपनिरीक्षक फिरोज आलम सिद्दीकी कर रहे थे। जांच के दौरान उपनिरीक्षक फिरोज आलम सिद्दीकी ने अभियुक्त सुजीत कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम साठवारा और मनीष पुत्र वर्मा पुत्र स्वर्गीय राम सुमिरन वर्मा निवासी ग्राम सिल्वर गोसाईगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.