diwali horizontal

घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी भेजा गया जेल  

0 157

 कानपुर : नवाबगंज थानाक्षेत्र के गांव में एक युवक महिला के मासूम बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपित के चंगुल से छूटकर महिला किसी तरह बाहर भागी और आरोपित को कमरे में बंद कर दिया। कमरे में बाहर से कुंडी लगाने के बाद उसने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मंगलवार शाम जेल भेज दिया।

महिला ने बताया कि उसके पति लखनऊ की एक फर्म में नौकरी करते हैं और साप्ताहिक छुट्टी होने पर ही घर आते हैं। वह अपने चार वर्ष के बेटे के साथ किराये के मकान में रहती हैं। सोमवार देर रात करीब तीन बजे पड़ोस में रहने वाला श्याम नरेश नामक युवक कमरे में घुस आया और उसने बच्चे को मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। मौका पाकर महिला कमरे से बाहर भागी,आराेपित को कमरे में ही बंद कर दिया और फिर 112 नंबर पर फोन कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई और आरोपित को पकड़कर थाने ले आई।

थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने व एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेजा गया है। पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान ले लिए गए हैं। विवेचना सीओ स्वरूपनगर करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.