diwali horizontal

वर्षों की मेहनत पर फिरा पानी उम्मीदवारों को लगा झटका

0 182
तिर्वा  : कोतवाली  पचोर क्षेत्र में इस बार उम्मीदवारों को जोर का झटका धीरे से लगा और उनकी विगत कई वर्षों  की मेहनत रंग लाने के बजाएं उनका ही बाजा बजा गई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आरक्षण जारी हो गया है ग्राम प्रधान, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य पदों का आरक्षण जारी हुआ है आरक्षण जारी होने के बाद इस बार जहां क्षेत्र में आरक्षण के दायरे में आए कई ग्राम सभाएं ओबीसी के लिए आरक्षित होने से खुशी जाहिर की वही कुछ प्रत्याशियों में इसका गम भी देखा जा सकता है कुछ प्रत्याशियों ने कुछ वर्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में एड़ी चोटी का जोर लगा रखा था इस बार मुझे चुनाव जीतना ही है वही पचोर, बनपुरा, सतौरा, सौसरी, गागे मऊ, ओबीसी होने से कई दिग्गजों को धराशाई होना पड़ा वही नदसिया  प्रधान पद की सामान्य वर्ग की सीट रहती थी इस बार अनुसूचित जाति का आरक्षण तय हुआ पचोर ग्राम सभा में जहां प्रधान पद के लिए मन में लड्डू लिए घूम रहे प्रत्याशियों के लड्डू उस समय फूट गए जब आरक्षण में सीट को भी ओबीसी कर दिया गया और प्रत्याशियों को जोर का झटका धीरे से लगा
Leave A Reply

Your email address will not be published.