diwali horizontal

नौ सौ ग्राम गांजे के साथ युवक को जेल भेजा

0 152

चकलवंशी :  मांखी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांजा बेचने जा रहे युवक को पकड़ लिया। जमा तलाशी की गयी तो उसके पास से 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने नारकोटिक्स अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

एस आई हरिशंकर सिंह को सूचना मिली कि युवक गांजा बेचने के लिए जा रहा है जिस पर हमराही सिपाही अलाउद्दीन राहुल झा व बलराम गोस्वामी को लेकर कुम्हारनखेडा नहर पुल के पास घेराबंदी कर दी जैसे ही आता दिखाई दिया पुलिस ने उसे धर दबोचा पुलिस की पूछताछ में सुजीत उर्फ सर्वेश पुत्र मोहनलाल निवासी केशरी खेड़ा मजरा रूपऊ की तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस ने 900 ग्राम गाजा बरामद हुआ पुलिस के अनुसार वह किसी को गांजा बेचने जा रहा था जिसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.