diwali horizontal

भाजपा किसान मोर्चा ने पंचायत चुनाव के लिए कसी कमर

0 172

‘‘बैठको का दौर शुरू’’

बाराबंकी  : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा पंचायत चुनाव मैं प्रत्येक वार्ड में अपने 5 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी  देगा। यह बात रविवार को भाजपा जिला कार्यलय में बैठक के दौड़ान में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार सिंह सिद्धू ने कहीं उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है। इस चुनाव में हम घर -घर जाएंगे किसानों की हितकारी सरकार व भारतीय जनता पार्टी ने जो किसानों के हित में निर्णय लिए हैं उनको जन-जन तक पहुंचाएंगे। देश में एकमात्र भाजपा ही है जो मोदी जी के नेतृत्व में किसानों की चिंता कर रही है।

किसानों की आय को दोगुना करने का स्वप्न जो पूरा हुआ है यह मोदी जी की देन है। आने वाले  पंचायत चुनाव में इसका  परिणाम सामने आएगा और भाजपा भारी बहुमत के साथ में अपने बीडीसी, प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में सफल होगी । बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पंचायत चुनाव संयोजक भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा की मेहनत पर पूरा भरोसा है। किसान हमारा अन्नदाता है और यह हमारे विजय  में अपनी अहम भूमिका निभायगा। इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा सीता शरण वर्मा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, जिला महामंत्री राम सिंह वर्मा, भुल्लन वर्मा, किसान मोर्चा के जिले के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.