
बाराबंकी : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को गाडगे यूथ ब्रिगेड व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से भुहेरा गांव में वृद्ध आश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर महिलाओं को फल वितरण किया गया। आयोजक गाडगे यूथ ब्रिगेड के जिला प्रभारी पूर्णमासी लाल दिवाकर के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार व महामंत्री संतोष वर्मा ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर खेल का क्षेत्र हो, इसके अलावा हर क्षेत्र में महिलाएं उत्कृष्ट कार्य कर रही है। कार्यक्रम में संघ के मीडिया प्रभारी अतुल दिवाकर ने केक काटकर बुजुर्ग महिलाओं को वितरित किया। इस अवसर पर शेखर चौधरी, मनीष कनौजिया, विकास शुक्ला, सूरज वर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, पर्यावरण प्रेमी विजय प्रतापसिह, पवन शंकर दीक्षित, पवन, मनीष, दिवाकर वर्मा, लाल बहादुर, अमित आदि
मौजूद रहे।