diwali horizontal

शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

0 158

 

बाराबंकी : कोतवाली पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर  कब्जे से एक तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया है । पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अवधेश सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी  सीमा यादव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

रविवार को मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सरफूद्दीन उर्फ लाल शेख पुत्र सहाबुद्दीन निवासी दशहराबाग को वादीनगर कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा, 01 कारतूस व मोटर साइकिल बरामद हुआ, बरामद वाहन को एमवी एक्ट में सीज किया गया तथा अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतावाली नगर पर मु0अ0सं0 260/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.