diwali horizontal

मेदांता लखनऊ के ‘प्ले फॉर पिंक’ में स्तन कैंसर सर्वाइवर्स ने दिखाया हौसला

0 32

पिंक बॉल क्रिकेट और पिंक गोल्फ में स्तन कैंसर से जंग जीत चुकी महिलाओं ने लिया हिस्स

लखनऊ : स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इस बीमारी से जंग जीत चुकी महिलाओं के हौसले को सम्मान देने के लिए मेदांता लखनऊ के एंडोक्राइन एंड ब्रेस्ट सर्जरी विभाग ने रविवार को ‘प्ले फॉर पिंक’ कार्यक्रम का आयोजन किया। अंसल स्थित पाम गोल्फ क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में स्तन कैंसर सर्वाइवर्स ने पिंक बॉल क्रिकेट और पिंक गोल्फ में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैंसर की समय पर जांच और इलाज के प्रति जागरूक करना और सर्वाइवर्स की हिम्मत को सामने लाना था।

कार्यक्रम में स्तन कैंसर से जंग जीत चुकी महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ क्रिकेट और गोल्फ में हिस्सा लिया। खेल के मैदान पर उनकी मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि कैंसर से लड़ाई के बाद भी जिंदगी को पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों और मेदांता की टीम ने स्तन कैंसर की जल्द पहचान और समय पर इलाज के महत्व पर भी लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ. अमित अग्रवाल, डायरेक्टर एंडोक्राइन एंड ब्रेस्ट सर्जरी, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, डायरेक्टर मेडिकल ऑन्कोलॉजी, डॉ. मोहम्मद शोएब, डायरेक्टर रेडिएशन ऑन्कोलॉजी और डॉ. रोमा प्रधान, एसोसिएट डायरेक्टर एंडोक्राइन एंड ब्रेस्ट सर्जरी मौजूद रहे।

डायरेक्टर, एंडोक्राइन एंड ब्रेस्ट सर्जरी, मेदांता लखनऊ, डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा, “स्तन कैंसर के इलाज में बीमारी की समय पर पहचान बहुत महत्वपूर्ण है। अगर कैंसर का पता शुरुआती चरण में चल जाए तो इलाज के बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। ऐसे कार्यक्रमों के जरिए हम महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने का संदेश देना चाहते हैं। साथ ही, स्तन कैंसर से जंग जीत चुकी महिलाओं की कहानी दूसरी महिलाओं को भी हिम्मत देती है। किसी भी तरह का असामान्य बदलाव नजर आए तो उसे नजरअंदाज न करें और समय पर डॉक्टर से सलाह लें।”

स्तन कैंसर को लेकर जागरूकता केवल एक महीने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। महिलाओं को नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए और किसी भी चिंता या बदलाव की स्थिति में विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।

‘प्ले फॉर पिंक’ के जरिए मेदांता लखनऊ ने यह संदेश दिया कि स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता, समय पर इलाज और मजबूत हौसला तीनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में शामिल सर्वाइवर्स ने अपनी भागीदारी से यह भी दिखाया कि कैंसर की चुनौती से निकलने के बाद जीवन को नए उत्साह के साथ आगे बढ़ाया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.