diwali horizontal

निशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन

0 174

बाराबांकी : रविवार को निशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन रैनबो चिल्ड्रेन एवम आर्थो स्पाइन क्लीनिक के द्वारा किया गया। जिसमें सैकड़ों मरीजों को देख कर जांच भी की गई। मसौली थाना क्षेत्र सहादगंज में रैनबो चिल्ड्रन एवम आर्थो स्पाइन क्लीनिक द्वारा रविवार को निशुल्क मेडिकल कैंप लगया गया था। जिसमें कई गांव के लोग दिखाने और जांच कराने के लिए आए हुए थे। कैंप में डा.निसार अंसारी (एमबीबीएस एमएस आर्थो स्पाइन सर्जन) डा मो काशिफ (बाल रोग विशेषज्ञ) डॉक्टर एम जावेद (जनरल फिजिशियन) व डॉक्टर इमरान फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा निशुल्क परामर्श,दवा एवम सहारा पैथोलॉजी की तरफ से मुफ्त ब्लड जांच की गई। ग्रामीणों द्वारा निशुल्क कैंप लगने में खुशी जताते हुए डॉक्टरों एवम कैंप आयोजन कर्ता की सराहना की। इस अवसर पर असरार अंसारी, अजीमुद्दीन, एडवोकेट एहतिशाम, ईमामुल,शाकिर,डा जकीउद्दीन,डा ज़हीर डा उबैदुल्लाह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.