
ऊंचाहार/रायबरेली : कोतवाली क्षेत्र के राम सांडा गांव में गरीब विधवा के घर पर रखे छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसके नीचे रखा हुआ सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
गांव निवासिनी कृष्णा देवी के कच्चे मकान पर रखा हुए छप्पर में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते उसके नीचे रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें देखकर आसपास के दौड़े, और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक उसके नीचे रखी हुई खाने-पीने की सामग्री जलकर राख हो चुकी थी। गनीमत रही कि जल्द ही आग बुझ गई नहीं तो घर से सटे हुए अन्य घरों में भी आग की लपटें जा सकती थी। जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था।