diwali horizontal

नशे की हालत में शख्स ने अपनी गृहस्थी को लगाई आग लाखों का नुकसान

0 158

ऊँचाहार/रायबरेली : कोतवाली क्षेत्र के पक्का ताल मजरे पट्टी रहस कैथवल निवासी एक शख्स ने शराब के नशे में खुद के घर में ही आग लगा दी जिससे घर में रखा लाखों कीमत का सामान जलकर राख हो गया, वहीं शख्स की पत्नी ने कोतवाली में पति के विरुद्ध मामले की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

गांव निवासिनी पार्वती देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि शनिवार की शाम उसका पति शंकरदेव शराब के नशे में आया और गालीगलौज करते हुए मोटरसाइकिल में आग लगा दी और जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक टीवी ,पंखा, कपड़ा समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया है।पीड़िता ने कोतवाली में पति के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.