
ऊँचाहार/रायबरेली : क्षेत्र के उसरैना चौराहा स्थित प्रेमा साईं हेल्थ क्लीनिक के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों का इलाज व उन्हें निशुल्क दवायें वितरित की गई है।रविवार को आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में कुशल चिकित्सक डॉ सुनील कुमार, डॉ अनुराग गुप्ता, डॉ दिलीप मौर्या, डॉ आशीष कौशल, डॉ अभय प्रताप सिंह, डॉ प्रफुल्ल श्रीवास्तव,डॉ ए के गुप्ता, डॉ बीरेंद्र द्वारा विभिन्न बीमारियों से ग्रसित कुल 327 मरीजों का परीक्षण करके उन्हें निशुल्क दवायें वितरित की गई है। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।