diwali horizontal

कोरियोग्राफर सरोज खान का देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन

0 265

लखनऊ: सरोज खान बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर का निधन हो गया है. बता दें कि शुक्रवार को रात करीब 1.52 मिनट दिल का दौरा पड़ने ने सरोज खान का निधन हो गया है। इससे पहले 20 जून को सांस लेने में तकलीफ के बाद सरोज खान को बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

बता दें की सरोज खान के परिवार की ओर से लगातार ये कहा जा रहा था कि उनकी हालत में सुधार हो रहा था। लेकिन बीती रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी औऱ दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।

सरोज खान का जन्म 22 नवंबर 1948 को मुंबई में हुआ था। वह 72 साल की थीं। उनका असली नाम निर्मला नागपाल था। उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी की थी। सरोज पहले असिस्टेंट कोरियोग्राफर थी, लेकिन 1974 में आई फिल्म ‘गीता मेरा नाम’ से वो कोरियोग्राफर बन गईं। बाद में 50 के दशक में सरोज ने कई बॉलीवुड फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर भी काम किया। बाद में उन्होंने कोरियोग्राफर बी सोहनलाल से ट्रेनिंग ली और गीता मेरा नाम से कोरियोग्राफर के रूप में अपना करियर शुरू किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.