diwali horizontal

कांशीराम जयंती पर मायावती का ऐलान, 2022 विधान सभा चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी BSP

0 209

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 87वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मायावती ने पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 अकेले लड़ने की घोषणा कर दी मायावती ने कहा कि देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं, हमारी पार्टी केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में चुनाव अकेले अपने बलबूते पर लड़ रही है। हमारी पार्टी इन चार राज्यों में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। मायावती ने कहा कि जब देश के किसान केंद्र सरकार के कृषि कानूनों से सहमत नहीं हैं तो केंद्र सरकार को कानूनों को वापस लेना चाहिए। जिन किसानों की इस आंदोलन में मृत्यु हुई है उनके परिवारों को केंद्र और राज्य सरकारों को उचित आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देनी चाहिए।

तीन कृषि कानून खत्म करे सरकार

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून को खत्म करने की मांग करते हुए बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि जब देश के किसान इन कानूनों से सहमत नहीं है तो सरकार को कृषि कानूनों को खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

यूपी पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

मायावती ने यूपी पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस के एनकाउंटर में ज्यादातर व्यक्तिगत द्वेष की बात सामने आई है। इसके अलावा पुलिस प्रदेश में जबरन लोगों के घर ढहाने पर तुली हुई है। बावजूद इसके सरकार का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.