
ऊँचाहार/रायबरेली : कोतवाली क्षेत्र के सवैया हसन गांव के निकट लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर शनिवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के रेउहारा निवासी मोहित तिवारी 35 जो शनिवार की रात क्षेत्र के अकोढ़िया गांव में मौसी को छोड़कर बाइक से घर वापस लौट रहा था, तभी सवैया हसन गांव के निकट अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ एम के शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक शख्स को मृत अवस्था में सीएचसी लाया गया था। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।