diwali horizontal

दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार

0 196
लखनऊ : बंथरा पुलिस ने दो शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। प्रभारी निरीक्षक बन्थरा जीतेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत होने के 12 घन्टे के अन्दर अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले अजय यादव पुत्र पन्ना लाल यादव निवासी नुर्दी खेड़ा मजरा कुरौनी और ठाकुर बक्श सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंहनिवासी ग्राम व पोस्ट देवपुर थाना सरेनी रायबरेली को मुखबिर की सूचना पर वहद ग्राम कासिमखेड़ा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से अपहरण की घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद की है। अभियुक्त अजय हिस्ट्रीशीटर है इसके खिलाफ आधा दर्जन आपराधिक मुक़दमे थाना पर पंजीकृत हैं। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.