diwali horizontal

विधान भवन के सामने महिला ने किया आत्‍मदाह का प्रयास

0 174

युवक पर लगाया यौन शोषण का आरोप

यूपी : की राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक बार फिर विधानसभा के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की गई। महिला आत्मदाह करने ही वाली थी कि विधानसभा के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने ऐन मौके पर पहुंचकर महिला को पकड़ा लिया। महिला ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसके साथ लव जिहाद के नाम पर उसके साथ अवैध संबंध बनाए गए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने अपना नाम बदलकर उसके साथ कई वर्षों तक रेप किया।

पीड़िता ने बताया कि वह जब भी उस व्यक्ति से शादी करने की बात कहती तो उक्त व्यक्ति शादी को लेकर टाल मटोल करने लगाता। इसके बाद महिला कार्रवाई के लिए पुलिस के पास पहुंची, यहां भी महिला मायूसी हाथ लगी। पीड़िता का आरोप है कि उसने आरोपी के अखिलाफ आशियाना थाने में कई बार शिकायत की थी लेकिन ने उसकी शिकायत पर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर उसने आत्मदाह का रास्ता चुना। सोमवार को वह सीधे विधानसभा पहुंची और यहां आत्मदाह करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते महिला की इस कोशिश भी नाकाम रही।

आपको बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं इससे पहले हरदोई के पांच लोगों ने लोकभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। तीन महिलाओं और दो पुरुषों ने यहां खुद को जलाने की कोशिश की। मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें बचा लिया। वहीं युवक उमाशंकर ने भी आत्मदाह की कोशिश की थी। मौके मौजूद पुलिस जवानों ने युवक को किसी तरह बचा लिया। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसका इलाज चल रहा है। उमाशंकर ने बताया कि वर्ष 1977 में मां के नसबंदी कराने पर कुछ ज़मीन पट्टे पर मिली थी। अब लेखपाल और प्रधान मिलकर ज़मीन किसी और की बता रहे।

पहले भी विधानसभा के सामने लोग कर चुके हैं आत्मदाह का प्रयास

राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने कई बार लोग आत्मदाह का प्रयास कर चुके हैं। 10 मार्च को भी विधान भवन के गेट नंबर 5 के सामने महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया गया था। हालांकि विधानसभा की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला को बचा लिया। सुल्तानपुर भवानीपुर की रहने वाली महिला विधान सभा के गेट नंबर पांच पर पहुंची थी इसके बाद महिला ने खुद को जलाने कोशिश की। लेकिन वहां पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.