diwali horizontal

उन्नाव स्टेशन मास्टर से जानकारी लेते डीएम रवींद्र कुमार

0 301
उन्नाव :  जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार द्वारा बढते हुये कोरोना संक्रमण को देखते हुये उन्नाव रेलवे स्टेशन पर महाराष्ट्र राज्य से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग व सेंपलिंग जांच हेतु 1 मार्च से शिफ्ट वार तीन टीमें लगाई गई थी। जिसका निरीक्षण सोमवार को जिलाधिकारी द्वारा स्वयं उन्नाव रेलवे स्टेशन पहुॅचकर किया गया। जिस पर जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेन पुणे से गोरखपुर जो कि रविवार को रात्रि में उन्नाव स्टेशन पर पहुंचती है, राप्तीसागर सुबह 9 बजे बृहस्पतिवार, मंगलवार शुक्रवार को कुशीनगर ट्रेन रात्रि 12ः45 बजे प्रत्येक रात्रि तथा पुष्पक सुबह 7ः20 बजे प्रतिदिन उन्नाव रेलवे स्टेशन पहॅुचती है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.