diwali horizontal

भाजपा किसानों का अपमान बंद करे- सभाजीत 

0 293

लखनऊ :  भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने किसानो पर अभद्र टिप्पणी को लेकर फिर एक बार देश के अन्नदाताओं के खिलाफ बयान दिये जाने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज को बेशर्म बताते हुए उनके बयान की कड़ी निंदा की है।कहा कि भाजपा किसानों का अपमान बंद करे।उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने सोमवार को एक आपत्तिजनक ट्वीट में धरना दे रहे किसानों को आतंकी, खालिस्तानी और दलाल बताये जाने पर।सिंह ने इसे देश के अन्नदाताओं का घोर अपमान बताया।

सिंह ने कहा कि जो किसान देश का पेट भरता है, जिस किसान ने कोरोना काल में देश की अर्थव्यवस्था को संभाले रखा, उस किसान को भाजपा सांसद आतंकवादी और खालिस्तानी बता रहे हैं। ऐसी शर्मनाक राजनीति भारतीय लोकतंत्र की गरिमा खराब करने वाली है।कहा कि भाजपा का लोकतंत्र पर तनिक विश्वास नहीं है। कहा वह देश में फांसीवाद लाना चाहती है जो जनता कभी सफल नहीं होने देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.