diwali horizontal

डिप्टी सीएम ने सुनी जन समस्यायें

0 315

लखनऊ :  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से किया जाय तथा निर्धारित समयसीमा के अंदर किया जाय। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

अधिकारी शासन की प्रतिबद्धताओं व जन आकांक्षाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही या हीलाहवाली किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी। जनता दर्शन में चिकित्सा व स्वास्थ्य, राजस्व, सड़क, अवैध अतिक्रमण, भूमि विवाद, अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि जनसरोकारों से जुड़े मसले आये तथा उपमुख्यमंत्री ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को उनके निराकरण को निर्देश दिये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.