
बाराबंकी : बीमार पिता को देखने बाइक से अस्पताल आ रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे गम्भीर रूप से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है है वहीं मृत बाइक सवार के परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। मिली जानकारी के अनुसार सफदरगंज थानाक्षेत्र के नोहरी का पुरवा निवासी रामकरन वर्मा काफी दिनों से बीमार थे उनको इलाज के लिये परिजनों जिला मुख्यालय पर स्थित एक निजी अस्पताल मे भर्ती थे उन्ही को देखने के लिये उनका बेटा 35 वर्षीय संदीप वर्मा रविवार देरशाम गांव से निकला और बाइक से ही मुख्यालय स्थित अस्पताल आ रहा था
रास्ते मे पड़ने वाले आयोध्या लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लक्षबर बजहा के पास किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारदी जिससे संदीप बुरी तरह घायल होकर उसी स्थान पर गिर गया और काफी देर तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा इसी बीच किसी ने सफदरगंज पुलिस को घायल की पड़े होने की सूचना दी उसके बाद मौके पर पँहुची पुलिस ने घायल संदीप इलाज के लिये अस्पताल पंहुचाया वहां पर इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई पुलिस ने संदीप के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।वहीं मृतक के घर मे पत्नी व तीन बच्चों सहित पूरा परिवार है।सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।