
वर्दीधारी सिपाही पर हमला करने वाले दबंगो को इन्स्पेक्टर गाज़ीपुर ने किया गिरफ्तार
लखनऊ : पुलिस कर्मी को दबगों से दोस्ती का खमयाज़ा भुगतना पड़ गया लखनऊ के गाज़ीपुर थाने मे तैनात सिपाही सुशील पाडेण्य को उसी के मित्रो ने सोमवार की रात आपसी कहा सुनी मे हुए विवाद के बाद पीट पीट कर लहुलुहान कर दिया । दबंग दोस्तो द्वारा वर्दीधारी सिपाही को इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि उसे इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराना पड़ गया हालकि दोस्तो के हमले मे घायल हुए सिपाही की हालत ठीक बताई जा रही है। वर्दीधारी सिपाही पर हुए हमले को इन्स्पेक्टर गाज़ीपुर ने गम्भीरता से लेते हुए सिपाही पर हमला करने वाले दो नामज़द आरोपियो को गिरफ्तार करने मे देर नही लगाई वर्दी सिपाही पर हमला करने वाले गाज़ीपुर गाव के निवासी संदीप पाठक और सौरभ पाठक को गाज़ीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गाज़ीपुर थाने मे तैनात सिपाही सुशील पाडेण्य को सोमवार की देर रात गाज़ीपुर के अरावली क्षेत्र मे कुछ लोगो के द्वारा हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया था
सिपाही पर हुए हमले की सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हुई तो पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया और घायल सिपाही की तहरीर पर सौरभ पाठक और संदीप पाठक को नामज़द करते हुए कुछ अज्ञात लोगो के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर नामज़द आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया। सोशल मीडिया पर सिपाही पर हुए हमले का कारण सिपाही द्वारा अपने मित्रो के साथ बैठ कर शराब पीने के दौरान मारपीट व हमले की बात कही जा रही थी लेकिन इन्स्पेक्टर गाज़ीपुर ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए सिपाही के द्वारा अपने दोस्तो संग शराब पीने के दौरान हुए झगड़े की बात का खण्डन करते हुए कहा है कि पुलिस कर्मी सुशील पाडेण्य बीती देर रात कुछ सामान खरीदने के लिए जा रहे थे
तभी अरावली के पास उनसे कुछ लोगो ने मारपीट की है उन्होने बताया कि बावर्दी सिपाही सुशील पाडेण्य से मारपीट करने वाले नामज़द आरोपी सिपाही सुशील पाडेण्य के परिचित है । दोनो नामज़द आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है झगड़ा किस बात पर हुआ ये पता लगाया जा रहा है। बावर्दी सिपाही पर इस तरह से दबंग हमला करने की हिम्मत जुटा पाए पुलिस के लिए यही बड़ी बात है जबकि पुलिस कर्मी के शरीर पर मौजूद वर्दी अपराध की मंशा रखने वालो के लिए कानून का डर पैदा करती है न यहा हुए सिपाही पर हमले में नामुराद शराब को दोशी माना जा रहा है बताया जा रहा है कि सिपाही पर हमला करने वाले दंबग शराब के नशे मे थे और शराब का नशा जब किसी पर चढ़ जाता है तो उसे पुलिस कर्मी के शरीर पर मौजूद वर्दी का खाकी रंग कहा दिखाई देता है।