
कानपुर : औरैया जनपद के गोविंद नगर निवासी सुभाष चंद्र का इकलौता बेटा अनिकेत उर्फ मोहित (18) बहन रितु संग एयरफोर्स की तैयारी करने के लिए काकादेव आया था। 15 दिन पहले ही दोनों भाई बहन शहर आए थे और काकादेव गोपाला टावर के पास कमरा लेकर रह रहे थे जहां रितु एसएससी की तैयारी कर रही थी। बुधवार को रितु कोचिंग गई थी इस दौरान खुद को अकेला पाकर अनिकेत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
देर शाम मकान मालिक के बेटे ने छात्र को फंदे पर लटकता देख कर उसके परिजनों के साथ ही बहन रितु और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता सुभाष चंद्र और मां स्वर्णलता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया परिजन इस बात से खुद हैरान हैं। कल्याणपुर इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है मामले की जांच की जा रही है।