diwali horizontal

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

0 149

कानपुर :  नवाबगंज निवासी नाबालिग छात्रा 2 मार्च को फूलबाग स्थित कॉलेज जाने के लिए निकली थी लेकिन देर शाम तक नही लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नही चल सका था। मामले में मां की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की थी। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी को काकादेव केशव सिंह के हाता से बरामद कर कोर्ट ने उसके बयान दर्ज कराए।

164 का बयान दर्ज कराया। पुलिस ने विवेचना के दौरान काकादेव चंदेल चौराहा निवासी अमन गुप्ता के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट, एससीएसटी की धारा बढ़ाई। डीआईजी डा प्रीतिंदर सिंह ने आरोपित के गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। नवाबगंज इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि गुरुवार दोपहर अमर को पॉलीटेक्निक चौराहे से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.