
कानपुर : बर्रा थानाक्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। सुबह बाइक सवार एक युवक नौबस्ता से होते हुए पनकी की तरफ जा रहा था तभी गुजैनी हाइवे पर तेज रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है।